10-Jul-2022 09:52 PM
7435
बेंगलुरु 10 जुलाई (AGENCY) जनतादल (सेक्युलर) राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देगा।
जद (एस) सुप्रीमो एच.डी. देवेगौड़ा ने यह घोषणा उस समय की जब श्रीमती मुर्मू उनसे समर्थन मांगने गयीं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देवेगौड़ा के आवास पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने आई थीं। इस मामले में श्री देवेगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी राजग उम्मीदवार का समर्थन करेगी।
इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किशन रेड्डी और राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि भी मौजूद थे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और विधायक एच.डी. रेवन्ना भी मौजूद थे।
सांसद सुमलता अंबरीश ने भी राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है। सांसद सुमलता उस होटल में पहुंचीं जहां भाजपा की बैठक हो रही थी और उन्होंने बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह इस बार राजग उम्मीदवार का समर्थन करेंगी। निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने भाजपा की बैठक में भाग लिया और इस मुद्दे पर बात की और स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार का समर्थन करेंगी।
इससे पहले श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राज्य की राजधानी बेंगलुरु के एचएएल हवाईअड्डे से एक निजी होटल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। इस मौके पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और मंत्री मौजूद थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा देर से पहुंचे।...////...