जल जीवन मिशन के कार्यों में अधिक तेजी लाएंगे: शिवराज
05-Jan-2023 10:54 PM 4010
भोपाल, 05 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता से कार्य किया है। नल-जल योजनाओं के संचालन और संधारण में भी ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा का उपयोग किया जा रहा है। श्री चौहान आज शाम भोपाल प्रवास पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ समत्व भवन के मंथन सभाकक्ष में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों के संबंध में चर्चा कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव भी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत का मुख्यमंत्री निवास आगमन पर पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^