शक्ति केंद्र को प्रभावशाली बनाकर संगठन को बूथ तक मजबूत करें: शर्मा
05-Jan-2023 11:01 PM 5432
जबलपुर, 05 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि यह चुनावी वर्ष है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्रों को प्रभावशाली बनाए ताकि हमारे संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन नीचे तक हो सके। श्री शर्मा ने यह बात यहां रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे शक्ति केन्द्र जितने अधिक शक्तिशाली होंगे, हमारे बूथ भी उतने ही अधिक मजबूत होंगे। सशक्त मजबूत से हमारी जीत भी विराट होगी। हमारी टीम अच्छा कार्य कर रही है और अब हम चुनावी मोड में आ गए है, तो आपके साथ जिलों में आपकी टीम की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। इसीलिए हमने बूथ कार्य विस्तार योजना के माध्यम से बूथां को डिजिटल करने का जो कार्य किया था उसे अपडेट और एक्टिव करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^