जलसंरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता: शेखावत
06-Jan-2023 11:08 PM 6466
भोपाल, 06 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जलसंरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों में पानी को लेकर सेंस ऑफ रेस्पॉन्सिबिली का संचार करना बहुत ही आवश्यक है। आज यहां ‘वॉटर विजन@ 2047’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य मंत्रियों का प्रथम वार्षिक सम्मेलन का समापन हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि पिछले दो दिनों में जिस तरह की चुनौतियों पर हम सभी ने चर्चा की है, हम सभी इस बात पर सहमत हैं कि बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन, तेजी से औद्योगिकीकरण और शहरीकरण और आर्थिक प्रगति के कारण आने वाले दिनों में पानी एक बड़ी चुनौती होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^