जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने को भारत तैयार : यादव
31-Mar-2022 07:21 PM 6412
नयी दिल्ली, 31 मार्च (AGENCY) भारत जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है और भारतीय अर्थव्यवस्था को इसके लिए पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने दूरदृष्टि अपनाते हुए इस बारे में जो नीतियां बनाई हैं उनका पालन किया जा रहा है और सरकार की ये नीतियां जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। श्री यादव ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश जलवायु परिवत्रन की लड़ाई अकेले नहीं लड़ सकता। यह दुनिया की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बड़ी चुनौती है और भारत इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन वैश्विक संकट है लेकिन भारत की इसमें भूमिका काफी कम है। उनका कहना था कि दुनिया के विकसित देशों की 17 प्रतिशत आबादी 60 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जित करती है जबकि भारत की 17 प्रतिशत आबादी सिर्फ चार फीसदी कार्बन का उत्सर्जन करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^