जलेसर के रामभक्तों ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा 24 कुंतल का घंटा
10-Jan-2024 07:11 PM 6454
अयोध्या, 10 जनवरी (संवाददाता)। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य और दिव्य राम मंदिर में लगने वाले एटा के जलेसर वासियों की ओर से 2400 किलोग्राम का घंटा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कारसेवकपुरम् में समर्पित किया गया है। सावित्री ट्रेडर्स के मालिक आदित्य मित्तल व प्रशांत मित्तल की ओर से बनाये गये घंटे की लागत करीब 50 लाख रुपये बताया गया है। यह घंटा विशेष रथ पर बुधवार देर रात अयोध्या पहुंचा है। घंटा अष्टधातु का है। इसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्मूनियम, लोहा, स्वर्ण, चाँदी और जस्ता शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^