जम्मू-कश्मीर: हथियारबंद दो बदमाश गिरफ्तार
15-Jun-2024 07:03 PM 1738
जम्मू, 15 जून (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा इलाके में पुलिस ने हथियारबंद दो बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाका काला गेट बड़ी ब्राह्मणा पर वाहन चेकिंग के दौरान इस्माइलपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उनके कब्जे से दो तेजधार हथियार बरामद हुए।दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^