जम्मू कश्मीर में बढ़ती शांति देख कुछ तत्व परेशान : डीजीपी
22-Sep-2022 11:40 PM 4230
श्रीनगर 22 सितंबर (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बढ़ती शांति से कुछ तत्व परेशान हैं और इसे भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। श्री सिंह ने शोपियां जिले में जैनापोरा पुलिस स्टेशन में एक समारोह के बाद के पत्रकारों से कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के अलावा, इस शांति को और मजबूत करना लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर, लॉन्च पैड अभी भी सक्रिय हैं और नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के प्रयास किए गए थे। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इनमें से कई घुसपैठियों का पता लगाया है जो यहां घुसपैठ करने में कामयाब हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^