निर्मला सीतारमण ने पुणे में बारामती का दौरा किया
22-Sep-2022 11:53 PM 6762
पुणे (बारामती), 22 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पश्चिमी महाराष्ट्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को यहां पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। वित्त मंत्री ने धनकवाड़ी क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों के साथ विशेष बातचीत की जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देने की अपील की। उसके बाद उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की और निर्वाचन क्षेत्र में लागू की जा रही विभिन्न रणनीतियों के संबंध में समिति के नेताओं और विधायकों से बातचीत की। उन्होंने ढैरी के मुक्ताई गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की। कार्यकर्ता के उत्साह को देखते हुए उन्होंने बावधान के सूर्यदत्त कॉलेज से आयोजित मोटरसाइकिल रैली में भी भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^