जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची में अब तक सबसे अधिक नाम जोड़े गए
25-Nov-2022 11:14 PM 4282
जम्मू, 25 नवंबर (संवाददाता) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची में अब तक का सबसे अधिक 18-19 आयु वर्ग के 301961 मतदाताओं के नाम जोड़े गए है जिससे लिंगानुपात में 27 अंकों का सुधार हुआ है और यह 948 अंकों पर पहुंच गया है। 613 नए मतदान केन्द्र भी जोड़े गए है। मसौदा मतदाता सूची में कुल मतदाता 7586899 थे, जिनमें से 3948525 पुरुष मतदाता , 3638262 महिला मतदाता थे और 112 तीसरे लिंग के मतदाता थे। कुल 39192 मतदाताओं को पीडब्ल्यूडी और 1226 को चिह्नित मतदाताओं के रूप में चिह्नित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^