जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में सैनिक शहीद
13-Aug-2025 12:29 PM 5852
श्रीनगर, 13 अगस्त (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुयी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि उरी सेक्टर के चुरंडा इलाके में बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह बॉर्डर एक्शन टीम का हमला था या चुरंडा इलाके में घुसपैठ की नाकाम कोशिश थी। इस घटना पर सेना या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान नहीं आया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^