नितिन गडकरी को इस वर्ष का आबासाहेब वीर सामाजिक पुरस्कार दिया जायेगा
12-Aug-2025 01:46 PM 3711
सतारा, 12 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को किसान वीर सहकारी चीनी मिल (केवीसीएसएफ), सतारा, महाराष्ट्र की ओर से इस वर्ष के प्रतिष्ठित 'आबासाहेब वीर सामाजिक पुरस्कार' के लिए चुना गया है। केवीसीएसएफ के उपाध्यक्ष प्रमोद शिंदे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार सामाजिक, आर्थिक, ग्रामीण और राष्ट्रीय क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। इस वर्ष, श्री गडकरी को सड़क और राजमार्ग क्षेत्र में उनके योगदान के लिए चुना गया है। श्री शिंदे ने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि बाद में घोषित की जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^