जम्मू कश्मीर में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार: यादव
22-Sep-2024 08:30 PM 8811
सांबा (जम्मू कश्मीर), 22 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दावा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी। डॉ यादव ने जम्मू-कश्मीर के घगवाल में आज सांबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन का उत्साह और समर्थन देखकर स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^