कांग्रेस के गलत निर्णय से धारा-370 का कलंक लगा था, प्रधानमंत्री ने मिटाया: यादव
22-Sep-2024 08:33 PM 4351
सांबा (जम्मू कश्मीर), 22 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि देश के आजाद होने के बाद कांग्रेस के गलत निर्णय के कारण वर्षों तक जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का कलंक लगा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कलंक को मिटाया। डॉ यादव ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सांबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में घगवाल और गुर्हा सलाठिया रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल कांफ्रेस और कांग्रेस को इस विधानसभा चुनाव में जनता माफ न करें। इन्हें सबक सिखाने के लिए भाजपा की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा के दस वर्ष के शासनकाल में देश में एक भी दंगा नहीं हुआ। धारा-370 हटाने के समय कई राजनीतिक दल के नेता और देश विरोधी ताकतें कहती थीं कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद देश में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी के राज में एक भी पत्थर किसी ने नहीं फेंका। जनसभा को भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया ने भी संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^