जम्मू-कश्मीरः बस दुर्घटना में चालक की मौत, 11 पर्यटक घायल
04-Jan-2022 10:22 PM 3932
जम्मू, 04 जनवरी (AGENCY) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल इलाके में नवयुग सुरंग के अंदर एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई और 11 पर्यटक घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि जम्मू की रास्ते में एक पर्यटक मिनी बस रामबन के बनिहाल में नवयुग सुरंग के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान उधमपुर निवासी तारिक अहमद के रूप में की गयी है, जो बस का चालक था। जानकारी के अनुसार, सभी घायल पर्यटक उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी हैं, उन लोगों को रामबन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^