कश्मीर घाटी में हिमपात , उड़ानें रद्द
04-Jan-2022 08:07 PM 6957
श्रीनगर 04 जनवरी (AGENCY) कश्मीर घाटी में खराब मौसम और कमजोर दृश्यता के कारण 20 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गयी। एक अधिकारी ने बताया कि 44 निर्धारित उड़ानों में से 21 उड़ानें रद्द रही। एक अधिकारी ने बताया कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है उनमें इंडिगो की आठ ,गो की छह ,स्पाइस जेट की चार और एयर एशिया की दो उड़ानें शमिल हैं। उन्होंने कहा कि आगे का संचालन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेंगी। मौसम विभाग ने कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में तेज बारिश और हिमपात होने की संभावना जतायी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^