जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद
22-Jan-2022 08:32 PM 8749
जम्मू 22 जनवरी (AGENCY) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात्रि गश्त के निर्देश दिये हैं। श्री सिंह ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि घुसपैठ के सभी मार्गों तथा सीमा से निकलने वाली सड़कों पर चौकियां लगाएं तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात्रि गश्त किये जायें। उन्होंने समारोह स्थल मौलाना आजाद स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाकों में पैदल गश्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ के जानकारियां तय समय पर संबंधित विभागों को दी जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^