जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया शिवराज ने
08-Dec-2021 08:20 PM 4977
भोपाल, 08 दिसंबर (AGENCY) देश के पहले रक्षा प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि जनरल बिपिन रावत के रूप में हमने देश का जांबाज हीरो खो दिया है। उन्होंने जनरल बिपिन रावत और मध्यप्रदेश की बेटी मधुलिका रावत के निधन काे असामयिक बताते हुए कहा कि वे उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अन्य पार्टी नेताआें और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^