जौनपुर: हवेली राजा जौनपुर में शस्त्र पूजन संपन्न
12-Oct-2024 07:16 PM 3678
जौनपुर , 12 अक्टूबर (संवाददाता) विजय दशमी के दिन आज शनिवार को हवेली राजा जौनपुर मे राजा अवनींद्र दत्त ने विधि - विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया । इस अवसर पर जिले के गण्यमान लोग मौजूद रहे । समस्त पूजन राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने सम्पन्न कराया । हवेली राजा जौनपुर में शस्त्र पूजन की परंपरा उनके पूर्वज राजा शिवलाल दत्त ने 1778 में शुरू की थी , तब से आज तक चली आ रही है , शस्त्र पूजन का यह 246 वां वर्ष है ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^