झांसी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन में जुटीं हजारों की भीड़
12-Oct-2024 08:02 PM 7416
झांसी 12 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी में नौ दिनों तक नवरात्र पर्व के बाद शनिवार को प्रतिमा विसर्जन और असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा पर रावण पुतला दहन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जिले में यह कार्यक्रम अपार जनसमूह के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जनपद में तीन अक्टूबर से शुरू हुए नवरात्र पर्व के दौरान 945 मां दुर्गा और मां काली के पंडालों की स्थापना की गयी। इस दौरान सभी पंडालों में भक्तों ने भावपूर्ण तरीके से मां का पूजा अर्चन किया। दशहरा के दिन जनपद में माता प्रतिमा विसर्जन और रावण पुतला दहन दोनों कार्यक्रमों का आयोजन पूर्ण शांति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के साथ साथ तमाम तरह की व्यवस्थाएं चाकचौबंद की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^