जौनपुर : सड़क हादसे में जीजा, साले की मौत, बहन की हालत गंभीर
21-Aug-2022 11:20 PM 6286
जौनपुर, 21 अगस्त (AGENCY) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में केराकत कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी गांव के पास रविवार की शाम ढुलाई वाहन पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक व उसके बहनोई की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार बहन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिले में केराकत कोतवाली क्षेत्र के पचवर गांव निवासी जोगेंद्र सरोज की पुत्री सुनीता का विवाह मुफ्तीगंज ब्लाॅक के कुंडी गांव में हुआ है। वह अपने 32 वर्षीय पति श्यामबली सरोज के साथ मायके आई थी। रविवार की शाम करीब पांच बजे सुनीता का 24 वर्षीय भाई सूरज सरोज बाइक पर बैठाकर अपनी बहन व बहनोई को उनके घर छोड़ने जा रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^