किसान हित सरकार की प्राथमिकता: शाही
22-Aug-2022 08:37 PM 3570
देवरिया,22 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने साेमवार को कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ खड़ी होकर उनका ध्यान रख रही है। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जिले में हुई कम वर्षा तथा कृषि पर पड़े उसके नकारात्मक प्रभाव के संबन्ध में विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया, जिससे कृषक हित में उचित निर्णय शीघ्र लिया जा सके। इस बार प्रतिकूल मौसम की वजह से बारिश कम हुई है, जिसका असर धान की फसल पर दिख रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए वैकल्पिक उपायों की ओर देखना पड़ रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^