जय नारायण मिश्रा बने ओडिशा भाजपा विधायक दल के नये नेता
30-Jul-2022 09:37 PM 2760
भुवनेश्वर 30 जुलाई (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संबलपुर से विधायक जय नारायण मिश्रा को ओडिशा विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नया नेता चुना गया है। पार्टी के सह प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में श्री मिश्रा के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री मिश्रा को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती और विधायक मोहन मांझी भी मौजूद थे। श्री मिश्रा भाजपा विधायक दल के नेता पी के नाइक द्वारा बीमारी के कारण अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में असमर्थता जताने और अपने पद से इस्तीफा देने के कारण विधायक दल के नेता चुके गए हैं। श्री नाइक का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोविड के बाद की जटिलताओं के लिए उनका इलाज किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^