मणिपुर में 70000 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार
30-Jul-2022 09:40 PM 6546
इंफाल 30 जुलाई (AGENCY) मणिपुर में नारकोटिक्स एंड अफेयर्स ऑफ बॉर्डर (एनएबी) की टीम ने शनिवार को एक व्यक्ति को 7.981 किलोग्राम वजन के 70,000 डब्ल्यूवाई के संदिग्ध टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कांगपोकपी जिला निवासी हेनजाखुप किपगेन के रूप में हुयी है। पुलिस ने बताया कि किपगेन को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे इम्फाल पश्चिम के एमयू गेट के पास कांचीपुर में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपनी कार में ये गोलियां छिपा कर रखी थीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दवाएं म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के मोरेह से मंगवाई गई थीं और इन्हें अन्य राज्यों में ले जाया जाना था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^