जयवीर के अखाड़े में उतरने से मैनपुरी की लड़ाई हुयी दिलचस्प
11-Apr-2024 08:14 PM 7452
मैनपुरी 11 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के किले के रुप में विख्यात मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर मैदान पर उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सपा अपने अभेद दुर्ग को किसी भी हालत में सुरक्षित रखना चाहती है,वंही भाजपा मैनपुरी पर पहली जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतर रही है। जयवीर सिंह का नाम काफी इंतजार के बाद भाजपा आलाकमान ने गुरुवार को घोषित किया है जिसके बाद से सपा नेतृत्व में मंथन तेज हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^