मैनपुरी में ध्वस्त करेंगे सपा का किला: जयवीर
11-Apr-2024 10:02 PM 7836
मैनपुरी 11 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जयवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट पर भगवा लहरायेगा और समाजवादी पार्टी का किला ध्वस्त होगा। श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2012 से 2017 तक अखिलेश सरकार का समय मैनपुरी की जनता के लिए कठिन समय था। समाजवादी पार्टी के लोगों ने मैनपुरी की जनता पर जो जुल्म किये उनको आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं। मोदी और योगी की गारंटी से जनता को बहुत कुछ मिला है। सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं और विकास का पहिया तेजी से चल रहा है। योगी के कार्यों और मोदी की गारंटी का असर जनता देख रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^