जेजेएम घोटाले में जोशी के हाथ खुरचन, मलाई तो गहलोत खा गए-गुढ़ा
05-May-2025 11:35 PM 2746
जयपुर 05 मई (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने प्रदेश में जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री महेश जोशी तो छोटी मछली हैं और उनके तो केवल खुरचन ही हाथ लगी हैं, पूरी मलाई तो अशोक गहलोत खा गए। श्री गुढ़ा सोमवार को यहां प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में यह आरोप लगाये। उन्होंने श्री गहलोत को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा के बिना एक कांस्टेबल का भी तबादला नहीं हो पाता था। उन्होंने कहा कि गहलोत के शासन में नीचे से ऊपर तक एक ही दिन में सारी फाइल क्लियर कर दी जाती थी। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जेजेएम मामले में छोटी मछलियों को पकड़ने की बजाय मगरमच्छों को पकड़ना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^