झांसी मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस में निकले नरमुंड व हड्डियां, जांच के आदेश
13-Dec-2023 08:45 PM 8810
झांसी 13 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में आज उस समय हडकंप मच गया जब सफाई के दौरान नरमुंड और इंसानी हड्डियां बरामद की गयीं। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में तमाम तरह की अव्यवस्थाओं के आरोप लगाये। श्री जैन ने अन्य कांग्रेसियों के साथ मामले को लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने नरमुंड व मानव अवशेष मिलने पर एक बेहद गंभीर मामला बताते हुए मानव अंगों की तस्करी किये जाने का भी आरोप लगाया और मिले मानव अवशेषों की डीएनए जांच की मांग की। उन्होंने इसे घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^