झांसी: पुलिस ने घर के अंदर चल रहे जुए का किया भंड़ाफोड़, 06 जुआरी गिरफ्तार
02-Sep-2024 06:32 PM 3801
झांसी 02 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में झांसी जनपद के चिरगांव थानाक्षेत्र में पुलिस ने घर के भीतर चले रहे जुए का पर्दाफाश करते हुए न केवल 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है बल्कि इनके पास से लगभग छह लाख रूपये भी बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने यहां पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि जुआ ,सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सक्रिय झांसी पुलिस को चिरगांव थानाक्षेत्र के करगुवां गांव में एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना रविवार देर शाम मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर मुखबिर की मदद से पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो मौके से छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। छह से सात लोग पीछे वाले दरवाजे से फरार हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^