शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को हक से वंचित कर रही है योगी सरकार: अखिलेश
02-Sep-2024 08:17 PM 8501
लखनऊ 02 सितम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 69000 शिक्षक भर्ती के पीडीए अभ्यर्थियों को उनका हक और अधिकार नहीं दे रही है। श्री यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा की नीति पीडीए विरोधी है। भाजपा पिछड़ों, दलितों के आरक्षण के साथ लूट कर रही है। सरकार नौजवानों, किसानों, कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं है। अपने हक और आरक्षण को बचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थी लम्बे समय से लगातार संघर्ष कर रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^