झारखंड में भाजपा गठबंधन नौ सीटों पर और इंडिया गठबंधन पांच सीटों पर विजयी
04-Jun-2024 11:50 PM 6235
रांची, 04 जून मई (संवाददाता) झारखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार भाजपा गठबंधन नौ सीटों पर और इंडिया गठबंधन ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है। परिणाम के अनुसार भाजपा आठ सीटों पर और उसकी सहयोगी आजसू एक सीट पर तथा इंडिया गठबंधन के झामुमो तीन सीट पर और कांग्रेस दो सीटों पर विजयी रही है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से चुनाव हार गए हैं। जबकि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू विजयी रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^