पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती ने भाजपा के राम कृपाल यादव को 85174 मतों के अंतर से पराजित किया
04-Jun-2024 11:46 PM 5255
पटना, 04 जून (संवाददाता) बिहार की हाइप्रोफाइल पाटलिपुत्र संसदीय सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को 85 हजार 174 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव आयोग के अनुसार, राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी की पुत्री मीसा भारती को 613283 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्धंदी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव को 528109 मत मिले। राजद ने यह सीट भाजपा से छीन ली। इससे पूर्व राजद की मीसा भारती का मुकाबला दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी भाजपा के राम कृपाल यादव से हुआ था और उन्हें दोनों बार हार मिली थी। हालांकि इस बार राजद की मीसा भारती ने बाजी मार ली और वह लोकसभा सांसद बनने में सफल रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^