झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया
05-Feb-2024 06:50 PM 3534
रांची, 05 फरवरी (संवाददाता)झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम चंपई सोरेन की ओर से विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। 82 सदस्यीय विधानसभा में गांडेय विधानसभा सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र के कारण खाली है। जबकि जेएमएम रामदास सोरेन और बीजेपी के इंद्रजीत महतो विधानसभा नहीं पहुंच गए। घाटशिला के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन किडनी की समस्या के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाजरत हैं। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने अभिभाषण में कहा कि उनका काम झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध बनाना है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने की कोशिश के लिए बुलाए गए राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से सरकार ने लोगों के विकास के लिए काम किया है। अब हमारा काम प्रगति जारी रखना और झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध बनाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^