झारखंड में कांग्रेस नेता संजय मुन्नम से ईडी ने पूछताछ शुरू की
28-Aug-2023 11:16 PM 2963
रांची,28अगस्त (संवाददाता) झारखंड में कांग्रेस नेता संजय मुन्नम से आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ शुरू कर दी गई है। देवघर में चर्चित राय बंगला की जमीन खरीद मामले में भी ईडी ने कई लोगों को समन किया है। देवघर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय मुन्नम सहित कई अन्य लोगों को भी ईडी ने समन भेजा है। इस मामले में भाजपा नेता अभिषेक आनंद झा, अमरनाथ टेकरीवाल सहित अन्य लोगों से भी ईडी पूछताछ करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^