मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने लेह-लद्दाख का दौरा किया
28-Aug-2023 11:13 PM 6470
रांची,28अगस्त (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख में कार्यरत झारखण्ड खास कर संताल परगना के संताली आदिवासी श्रमिकों की स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों की स्थिति को और बेहतर करने का आग्रह किया है। मालूम हो कि राष्ट्र को बेहतर आधारभूत संरचना से आच्छादित करने में झारखण्ड के संताली आदिवासी श्रमिकों का विशिष्ट योगदान है। इनका योगदान सीमा सड़क संगठन के सभी कार्य में है। चाहे गहरी खाई पर पुल बनाना हो या पहाड़ को चीर कर सड़क। इसलिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इन्हें वीर श्रमिक की उपाधि दी है। लेह लद्दाख में बीआरओ की परियोजनाओं जैसे हिमांक, विजयक और योजक को समय पर काम पूरा करने में झारखण्ड के कुशल और मेहनती श्रमिकों का अहम योगदान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^