जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एकदिवसीय मुकाबले में 80 रनों से हराया
24-Nov-2024 10:54 PM 5703
बुलावायो 24 नवंबर (संवाददाता) रिचर्ड एन्गरावा (48), सिकंदर रजा के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे ने रविवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को वर्षा बाधित मैच में 80 रनों से शिकस्त दी। सिकंदर रजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ही ओवर में अब्दुल्लाह शफीक (एक) का विकेट गवां दिया। सईम अयूब (11) आउट होकर पवेलियन लौट गये। दोनों ही बल्लेबाजों को ब्लेसिंग मुज़ाराबानी ने आउट किया। कामरान गुलाम (17) और इरफान खान (सात) को शॉन विलियम्स ने अपना शिकार बनाया। आगा सलमान (चार) और हसीबउल्लाह खान (शून्य) को सिकंदर रजा ने आउट किया। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय पाकिस्तान ने 21 ओवर में छह विकेट पर 60 रन बना लिये थे और मोहम्मद रिजवान (नाबाद 19) और आमेर जमाल (शून्य) क्रीज पर थे। लगातार हो रही बारिश के कारण खेल को रद्द कर दिया और डकवर्थ लुईस पद्धित के आधार पर जिम्बाब्वे को 80 रनों से विजयी घोषित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^