रदरफोर्ड ने बनाया अबू धाबी टी-10 का पहला शतक
24-Nov-2024 04:46 PM 4988
अबू धाबी 24 नवंबर (संवाददाता) नॉर्दर्न वॉरियर्स की ओर से खेलते हुये शेरफेन रदरफोर्ड ने रविवार को अबू धाबी टी-10 इतिहास में पहला शतक बनाया। आज यहां खेले गये मुकाबले में बाएं हाथ के वेस्टइंडीज के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने यूपी नवाबों के खिलाफ 40 गेंदों में (नाबाद 103) रन बनाए। रदरफोर्ड ने अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके लगाये। रदरफोर्ड के शतक की बदौलत नॉर्दर्न वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट पर 142 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^