जियो स्टूडियोज ने नया मूविंग लोगो लांच किया
06-Nov-2024 09:26 PM 4700
मुंबई, 06 नवंबर (संवाददाता)रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मनोरंजन विभाग जियो स्टूडियोज ने एक नया मूविंग लोगो लॉन्च किया है, जो जियो स्टूडियोज की पॉवरफुल, सांस्कृतिक प्रतिध्वनित कहने वाली कहानी की खूबी को दर्शाता है।वर्ष 2018 में अपनी स्थापना के बाद से, जियो स्टूडियोज ने भारत के तेजी से बढ़ते मनोरंजन उद्योग में अपना एक मुकाम स्थापित कर, 100 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज़ का निर्माण किया है जो भारतीय संस्कृति की गहराई और विविधता दोनों का प्रतिबिंब हैं। वर्ष 2024स्टूडियो के लिए अभूतपूर्व सफलता का दौर रहा है, जिसमें आर्टिकल 370, शैतान और रिकॉर्ड तोड़ने वाली स्त्री 2 जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में असाधारण प्रदर्शन किया है। हाल ही रिलीज़ हुई सिंघम अगेन साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म सबित हुई है और लापता लेडीज़ को भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। जियो स्टूडियोज का 2024 में सफलता दर 100% हुआ है, जिसने भारतीय मनोरंजन में एक मार्केट लीडर और पॉवरफुल स्टूडियो के रूप में अपने मजबूत पकड़ से शीर्ष स्थान हासिल किया है।जियो स्टूडियोज के नए मूविंग लोगो के बारे में बात करें तो, इस एनीमेशन क्रम की शुरुआत ऊर्जा के एक गोले से आनेवाली चिंगारी से होती है जिससे जियो रिवील होता है।जियो स्टूडियोज का नया लोगो इसके दृष्टिकोण भारत में बनाओ, दुनिया को दिखाओ को दर्शाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^