जो हिंदू होकर भी हिंदुत्ववादी नहीं है वह नकली हिंदू: विज
12-Dec-2021 07:50 PM 2457
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (AGENCY) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिये बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हिंदू होकर भी हिंदुत्ववादी नहीं है वह नकली हिंदू हे। श्री विज ने आज शाम यह एक वाक्य का ट्वीट किया है, जो संभवत: राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया है। कांग्रेस नेता ने कहा था कि महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी और देश को बर्बाद करने वाले हिंदुत्ववादियों को सत्ता से बाहर भगाना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^