किसानों पर मुकदमे वापस लेने पर बातचीत जारी: खट्टर
12-Dec-2021 08:13 PM 5213
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (AGENCY) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने को लेकर किसानों से बातचीत जारी हे। श्री खट्टर ने यहां प्रशासनिक सुधार विभाग की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों की दी गई सूची की पुलिस विभाग से पुष्टि कराई जाएगी। मुकदमे वापस लिये जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एक रिपोर्ट तैयार करेंगे कि कितने मामले तुरंत वापस लिये जा सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि जो मामले अदालत में चले गये हैं, उन्हें वर्गीकृत किया जाएगा और अलग-अलग समय पर वापस लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान बंद टोल बूथ खोले जाएंगे। श्री खट्टर ने किसान आंदोलन समाप्त करने और दिल्ली की सीमाओं से लौटने के निर्णय का स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^