जोशी ने राजनाथ सिंह से किया चमोली में सैनिक स्कूल निर्माण का अनुरोध
23-Feb-2024 06:49 PM 3369
नयी दिल्ली/देहरादून, 23 फरवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। श्री जोशी ने रक्षा मंत्री से राज्य के सीमान्त जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जनपद चमोली एक सीमान्त क्षेत्र होने के साथ, सैनिक बाहुल्य भी है। उन्होंने कहा कि सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहाँ के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहाँ सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^