सुंदरराजन और अर्जुन मुंडा ने की मेदाराम के आदिवासी मेले में शिरकत
23-Feb-2024 06:58 PM 2845
मुलुगु (तेलंगाना), 23 फरवरी (संवाददाता) तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ शुक्रवार को मुलुगु जिले के मेदाराम में एशिया के सबसे बड़े आदिवासी मेले में शिरकत की। दोनों गणमान्य अतिथियों ने पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया और आदिवासी देवताओं सम्मक्का-सरलम्मा की प्रार्थना की। सुश्री सुंदरराजन ने इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में राज्यपाल के रूप में तीसरी बार मेदाराम मेले का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता जतायी। उन्होंने देश और राज्य के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए सम्मक्का सरलाम्मा से प्रार्थना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^