18-Feb-2024 06:59 PM
6542
रांची, 18 फरवरी (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में उनके निवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन झारखंड के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शिष्टाचार मुलाकात की।
श्री खड़गे ने आज कहा झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की और झारखंड के नेताओं के साथ मिलकर हमने पुनः साथ मिलकर तानाशाही सरकार से लड़ने का संकल्प लिया ।हम झारखंड में प्रगतिशील जन-कल्याणकारी पर सामाजिक न्याय की अपनी यात्रा जारी रखेंगे । श्री खड़गे ने कहा के अंतिम पायदान तक जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड राज्य में चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं , आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप ,संवर्धन योजना, फुलो- झानो आर्शीवाद योजना, साइकिल के लिए डीबीटी, सामुदायिक व व्यक्तिगत वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, की जानकारी दी और कहा कि गठबंधन की सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कीर्त संकल्प है।
कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले में झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री मीर, प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर के अलावा प्रणव झा और के सुदीव्य सोनू, सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडे भी शामिल थे।...////...