कांग्रेस का एग्जिट पोल को लेकर व्यवहार अराजकता उत्पन्न करने वाला: यादव
03-Jun-2024 09:11 PM 4746
भोपाल/ उज्जैन, 03 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस जिस ढंग से व्यवहार कर रही है, वह आराजकता उत्पन्न करने वाला है। डॉ यादव ने एग्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर कहा कि कांग्रेसी जिस ढंग से व्यवहार कर रहे हैं। अराजकता उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिस दिन चुनाव हुआ था, हम उसी दिन से कह रहे थे (भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है) लेकिन विपक्षी मानने को तैयार नहीं थे। यह लोग न वर्ष 2014 में मान रहे थे और न 2019 में मान रहे थे और न आज मान रहे हैं। ये जिस ढंग से व्यवहार कर रहे हैं, अराजकता उत्पन्न कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^