यादव ने महाराज उमाकांत तिवारी का लिया आशीर्वाद
03-Jun-2024 09:15 PM 8961
उज्जैन, 03 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज जय बाबा गुरुदेव संस्थान में आने और महाराज उमाकांत तिवारी से आशीर्वाद प्राप्त कर वे धन्य हो गए हैं। जय बाबा गुरुदेव से मिली प्रेरणा के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई निर्णय लिए गए हैं। डॉ यादव यहां स्थित जय बाबा गुरुदेव संस्थान में सत्संग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी नगर के मान सम्मान के लिए धार्मिक और भौतिक प्रगति के साथ वहां पवित्र आत्माओं की भी आवश्यकता होती है। धर्म नगरी उज्जैन में बाबा जयगुरुदेव आश्रम के होने से यहां धार्मिक और भौतिक प्रगति का वातावरण निर्मित हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^