कांग्रेस का हाथ-माफिया आतंकियों के साथ : योगी
04-Nov-2022 10:13 PM 4391
कांगड़ा/बिलासपुर 04 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर यह कहते हुए हमला बोला कि 'कांग्रेस का हाथ-माफिया आतंकियों के साथ' है और हिमाचल प्रदेश में कमजोर सरकार का आना यूपी से भागे माफियाओं के लिए स्वर्ग बन सकता है। श्री आदित्यनाथ ने आज कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी संजय गुलेरिया के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. अगर कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार हिमाचल प्रदेश में आती है, तो यूपी से भाग रहे माफिया यहां ठिकाना बनाने के लिए आयेंगे और इस 'देवभूमि' की शांति को नष्ट कर देंगे।” उन्होंने कहा , “ मैं आप सभी से अपील करने आया हूं कि हमें एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर तेजी से और निर्णायक रूप से कार्य करे और यह सरकार भाजपा ही दे सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^