मुख्यमंत्री आवास से लेकर हर गांव, शहर में इगास और बूढ़ी दिवाली का उत्साह
04-Nov-2022 11:35 PM 3860
देहरादून, 04 नवम्बर (संवाददाता) उत्तराखंड में दीपावली के ग्यारह दिन बाद मनाए जाने वाली बूढ़ी दिवाली और इगास बग्याल का त्योहार शुक्रवार सुबह से उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इगास पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ आम जनता द्वारा इस पर्व में अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया। इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परम्पराओं के जीवन्तता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री स्वयं भेलो पूजन कर, भेलो खेलने के साथ लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य में भी शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^