कांग्रेस की गारंटी है तो वह झूठ बोलने और भ्रष्टाचार करने की गारंटी: तोमर
06-Aug-2023 09:27 PM 5340
गुना, 06 अगस्त (संवाददाता) केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि कांग्रेस के नेता गारंटी दे रहे है, लेकिन कांग्रेस की अगर कोई गारंटी है तो वह झूठ बोलने की गारंटी है, कांग्रेस की गारंटी है तो वह भ्रष्टाचार करने की गारंटी है, कांग्रेस की गारंटी मर्यादाओं को तोड़ने की गारंटी है। इसलिए जनता कांग्रेस पर विश्वास नहीं करती है। श्री तोमर जिले के चांचौडा में विधानसभा सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करती है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। जनता को याद दिलाना होगा कि वर्ष 2003 से पहले के मध्यप्रदेश में सडक, पानी और बिजली की स्थिति क्या थी और वर्ष 2003 के बाद का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^