कांग्रेस की गलत नीतियों ने जनता को नहीं मिलने दी संपूर्ण आजादी: धर्मपाल सिंह
12-Jun-2022 10:43 PM 6597
फर्रूखाबाद, 12 जून (AGENCY) उत्तर प्रदश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को कहा कि देश में आजादी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में बनी सरकार में पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश की जनता को कभी-भी संपूर्ण आजादी प्राप्त नहीं हो सकी और 2014 में नरेन्द्र मोदी सरकार बनने पर गांव के गरीब, किसान व नौजवानों का विकास संभव हो सका। सिंह फर्रूखाबाद के सातनपुर कृषि मण्डी समिति परिसर में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा गरीब जनकल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2014 में मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश करते हुये पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि गांव के अंतिम व्यक्ति का संपूर्ण विकास हो और उसे न्याय मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पिछले आठ साल से दीनदयाल जी के सपने को साकार कर रही है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत भी मौजूद थीं। सिंह ने गरीब कल्याण की मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुये कहा कि शासन की योजनाएं जनता को समर्पित की गईं, गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोये, इसके लिये केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार मुफ्त राशन योजना लायी, जनधन खाता योजना चलायी गई जिससे पहली बार सरकार बैंकों से योजनाओं का लाभ सीधे जनता को पहुंचाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^