कांग्रेस की केंद्र सरकार में वापसी पर अग्निवीर योजना होगी बंद: अभय दुबे
08-Feb-2024 11:06 PM 7783
शिमला, 08 फरवरी (संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ 31 जनवरी से जय जवान मुहिम की शुरुआत की। इस मुहिम के जरिए कांग्रेस ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ अग्निपथ योजना को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की इस योजना को सैनिकों के खिलाफ बताया है और सत्ता वापसी पर इसको बंद करने की बात कही है। शिमला कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र पर सैनिकों की शहादत के नाम पर केवल वोट लेने का आरोप लगाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^